बिजली के तारों में उलझने से तीन लोगों की मौके पर मौत

2 युवक और एक युवती की करंट लगने से मोत 

* दो युवक और एक युवती की करंट लगने से मौत *

               कई  जगह पर लकडी के सहारे लटक रहे तार 


* _जमीन से सटे तारों में चिपके हुए बायक, डिस्प्ले पर ही तीनों की मौत हो गई *

कई जगह नीचे पडे बिजली के तार 

    मामला अकोदिया समीपस्थ ग्राम लसुडलिया मेहा का है जहां बिजली कंपनी की लापरवाही ने तीन लोएगों की जान ही ले ली है। दरअसल ये लोग देवास जिले के मनासा गांव से अपनी बहन से मिलने के लिए आए थे, जहां से लौटते समय हादसे का शिकार हो गए थे।


   ये लोग शाम को लगभग 5 बजे वापस अपने गांव मनासा जा रहे थे। जब ये लोग गांव से कुछ दूरी पर ही पहुंचे थे कि वहां बिजली के तार इनकी बाईक के पिछले पहिये में फंस गए, जिससे इनकी बाईक में करंट फैल गया। करंट इतनी तेजी से फैला कि तीनों को संभलने का मौका भी नहीं मिला और तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर सलसलाई थाना प्रभारी केके चौबे पूलिस जवानों के साथ मौके पर पहुंचे और तीनों के शवों को पीएम के लिए अस्पताल पहुंचाया। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।



* _बिजली विभाग की लापरवाही आई सामने_ *


    मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने बताया कि मामले में कई बार बिजली कंपनी को शिकायत की गई कि विद्युत पोल टूटा हुआ है। आप लोग इसे सही करने दें। लेकिन हर बार कंपनी के अधिकारी हमें आश्वासन ही देते रहे। 


* _जमीन से सटकर गुजर रहे थे तार_ *


    जहां ये हादसा हुआ है वहां से ये तार गुजर रहे हैं। पहले यहां विद्युत पोल लगा हुआ था जो काफी समय पहले टूट गया था और एक लकड़ी के पोल से ये तार टीके हुए थे जिनका एक हिस्सा जमीन से सटकर गुजर रहा था। यही कारण था कि बाईक पर सवार होने के कारण इन लोगों को ये तार दिखाई नहीं दिए गए जिससे हादसा हो गया।

यहां यहां दो युवक है







आदित्य सिरोलिया 

कोई टिप्पणी नहीं